ताइवान से क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड करने वाला, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

कमल कुमार

रांची: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड –  झारखंड सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने साइबर क्राइम को लेकर 22 स्कोप से खास बातचीत की।उन्होंने लेटेस्ट साइबर क्राइम की पूरी जानकारी दी। तो वही आम जनता को इससे बचने की सलाह भी दी। वही जनकारी दी कि झारखंड के रांची और धनबाद में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड को लेकर दो मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें पुलिस को सफलताएं मिली है और मुंबई एयरपोर्ट से एक फ्रॉड को गिरफ्तार भी किया गया है।जो ताइवान से फ्रॉड कर रहा था। जिसे लाने के लिए टीम गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अब तक धनबाद और रांची के व्यक्ति ने क्रिप्टो करंसी फ्रॉड का मामला दर्ज कराया था। इसमें सफलताएं भी मिली है।उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।जिसके तहत उसकी अरेस्टिंग मुंबई एयरपोर्ट से हुई है।उसे लाने के लिए टीम गई है।उन्होंने बताया कि झारखंड में दर्ज मामले में जिन लोगों ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर फ्रॉड किया है। वह झारखंड के बाहर के हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की बात करें। तो कई तरह के साइबर क्राइम है।इसके लिए सबसे पहले केस दर्ज होना ज्यादा जरूरी है। अगर किसी का फ्रॉड हो रहा है। तो उसका पैसा वापस होना चाहिए।जो अपराधी संलिप्त हो।वह पकड़े जाने चाहिए। साथ ही जनता को जागरूक होने की जरूरत है।

ताइवान से क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड करने वाला, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

वहीं जैप वन में पुलिस पदाधिकारी को दी जा रही ट्रेनिंग को लेकर कहा कि मुख्य रूप से क्रिप्टो करेंसी और चाइनीस लोन एप को लेकर पुलिस पदाधिकारी को ट्रेंड करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।लेकिन आम लोगों से यही सलाह होगी कि पूरी जानकारी के बाद ही इसमें इन्वेस्ट करें। साथ ही कहा कि अगर साइबर फ्रॉड हो तो 1930 पर जरूर कॉल करें। ताकि त्वरित करवाई हो सके।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...