Advertisment

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक, पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर

रांचीः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के राँची महानगर एवं राँची ग्रामीण के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी भी उपस्थित हुए।

गौरतलब है कि आने वाले 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थली खूंटी के उलिहातू में होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जनजाति मोर्चा की तैयारी की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा द्वारा तय किया गया कि जनजाति आदिवासी समाज के हज़ारों की संख्या में अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा, मांदर, पारंपरिक खोड़हा नृत्य टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने हेमन्त सरकार पर जमकर बोला हमला

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही आदिवासियों की चिंता करती रही है। स्व अटल विहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य दिया। उन्होंने आदिवासियों के लिए अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया।

मरांडी ने कहा कि अटल जी के काम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषणा कर देश के सभी जनजाति स्वतंत्रता सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि दिया है।। देश में पहली बार आदिवासी समाज की बेटी को देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनाया।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन ने जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आये लेकिन पिछले 4 वर्षों में उनके विकास कार्यक्रम में आदिवासी की कहीं कोई चर्चा ही नहीं हुई। इसके उलट हेमन्त सरकार में आदिवासी बच्चियों एवं महिलाओं की दुष्कर्म एवं हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के रामेश्वर मुर्मू, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो रुबिका पहाड़िया की हत्या यह बताता है कि हेमन्त सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है।

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...