Advertisment

BJP कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, 6 हजार सदस्य कैलाशपति की जयंती समारोह में लेंगे भाग

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में आज अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार कि बैठक हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक लखेन्द्र पासवान ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सम्राट चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों-हजार की संख्या में पांच अक्टूबर को बापू सभागार में भाग लें।

बैठक पांच अक्टूबर को स्व. कैलाशपति मिश्र का 100वं जयंती समारोह बापू सभागार में होना तय है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाग लेंगे। उसी परिपेक्ष में बैठक बुलाई गई है। बैठक में यह तय हुआ कि कम से कम छह हजार अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग भाग लेंगे। जिसमें 2000 से अधिक लोग पूनाईचक चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान करेंगे। अन्य लोग सीधे बापू सभागार में सीधे जाएंगे।

बैठक को मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रवीण दास तांती ने संबोधित किया। साथ ही संजय दास (महामंत्री), मनोज कुमार चौधरी (उपाध्यक्ष), मिलन रजक, भोला भाष्कर, आईटी प्रभारी आनंद राम, भारती सुमन पासवान, सुनीता पासवान, किरण देवी, कुंवर विजय पासवान, सुनील दास, अनिल राम, नरेश तुरी, तारकेश्वर राम तुफानी, ललित दास, हरि बैठा, राज कुमार पासवान, उमेश राम और लक्ष्मण पासवान शामिल थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...