एचइसी के स्थायी कर्मियों को मिला दो माह का वेतन

रांची: एचइसी के स्थायी कर्मियों को बुधवार को दो माह का वेतन दिया गया. वहीं, सप्लाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला. इससे वे लोग नाराज हो गये और निदेशक कार्मिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार तक उन्हें भी वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. सप्लाई यूनियन के मनोज पाठक ने कहा कि प्रबंधन उनके साथ भेदभाव कर रहा है.

इधर, हटिया कामगार यूनियन के लालदेव सिंह ने कहा कि सैकड़ों कर्मचारियों की वेतन मिलने की खुशी गम में बदन गयी. क्योंकि, बैंक ने कई कर्मियों के वेतन का पूरा पैसा लोन की किस्त में काट गया.

जबकि, प्रबंधन लोन लेनेवाले कर्मियों का गारंटर है. इस कारण कई कर्मचारियों को वेतन के रूप में एक पैसा नहीं मिला.

प्रबंधन सप्लाई मजदूरों को छठ से पूर्व दे बोनस हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने प्रबंधन से सप्लाई मजदूरों को छठ से पूर्व बोनस देने की मांग की.

इसके अलावा अलावा स्थायी कर्मियों को चिकित्सीय लाभ की सुविधा बहाल करने व कैंटीन चालू करने की मांग की.

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...