रांची से दो पहिया वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन जब्त

355
Advertisment

रांचीः राजधानी रांची में इन दिनों चोरी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। शहर में तेजी से वाहन गायब होते जा रहे हैं। पुलिस भी इन सब घटना हाथ पे हाथ धरे बैठी रहती है। इसलिए चोरों का मनोबल भी बढ़ता चला जा रहा है।

Advertisment

इसी बीच दो पहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम राजा पाल और आकाश कुमार बताया जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने इनके पास से चार दो पहिया वाहन बरामद किया है।

चंदवा से भी चोरी के दो वाहन बरामद

उनकी निशानदेही पर चंदवा से भी चोरी के दो वाहन बरामद किए गए हैं। मालूम हो कि शहर में लगातार वाहन चोरी की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर पुलिस के पास कई लोगों ने शिकायत भी दर्ज करायी थी।

जिसके बाद वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया था। जिसके बाद कई जगह पर छापेमारी की जा रही थी।

Advertisement