बोकारो में छात्रों ने डीईओ से साइकिल की राशि दिलाने की लगाई गुहार

बोकारोः जिले के मध्य विद्यालय कांड्रा के छात्र-छात्राओं ने आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर साइकिल की राशि दिलाने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से आज तक हम लोगों को साइकिल की राशि नहीं दी गई है।

इस पर छात्राओं ने कहा कि हमने कई बार इससे संबंधित अधिकारियों से इसकी गुहार भी लगाई लेकिन अधिकारी हम सभी छात्रों को साइकिल की राशि दिलाने में असमर्थ रहे हैं। छात्रों ने कहा कि आज जब हम लोग जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने मिलना तक मुनासिब नहीं समझा।

डीईओ की तरफ से मिला आश्वासन

उनके बदले मिलने कोई दूसरा व्यक्ति बाहर नहीं आया। उनके द्वारा केवल हम लोगों को यह आश्वासन दिया गया है कि अति शीघ्र साइकिल की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। छात्रों ने बताया कि हमलोग गरीब परिवार से है, साइकिल के बिना हमारी पढ़ाई बाधित हो रही हैं।

हम सरकार से आग्रह करते हैं कि साइकिल की राशि जल्द से जल्द दिलाने की कृपा करें, ताकि हमारी पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा ना आए।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...