पलामू में सांसद बीडी राम ने चबुतरा निर्माण एवं माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया

पलामूः पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सदर प्रखंड के ग्राम बढ़कीनेभी में सांसद मद से निर्मित चबुतरा एवं माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के चारों ओर विकास कर रहा है।

मोदी के मार्गदर्शन में ही भाजपा को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिल रही है। भाजपा हमेशा से ही हर जाति-धर्म का सम्मान करता आया है। मोदी काल में ही कई असंभव काम भी संभव होते नजर आ रहे हैं। मोदी ने भारत देश का नाम दुनिया के कोने-कोने में प्रसिद्ध कर दिया है।

मोदी काल में धार्मिक स्थलो का किया जा रहा है कायाकल्प

मोदी सरकार में कई धार्मिक स्थलों को जिवंत करने का काम कर रही है। इसी के तहत राज्य के धार्मिक स्थलों का भी पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही सांसद के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबलों का भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में सांसद के साथ क्षेत्र के कई नामी लोग भई शामिल हुए, इसके साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता उपस्थित रहें।

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...