सासाराम : सासाराम में आज विधिक सेवा दिवस को लेकर सासाराम के कोर्ट से एक रैली निकाली गई। इस रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव ने रवाना किया। इस दौरान न्यायिक कर्मियों एवं अन्य लोगों ने विधिक जागरूकता को लेकर लोगों से अपील किया कि वे लोग कानून के बारे में अधिक से अधिक जाने तथा एक बेहतर नागरिक बने। बता दें कि आज विधिक सेवा दिवस मनाया जा रहा है। जिसको लेकर अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


