Advertisment

जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 5 लोग जख्मी

औरंगाबाद : औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुई है। जिसमें पिता पुत्र समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के सहया गांव की है। घायल सुरेंद्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि गांव के ही त्रिलोकी शर्मा के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। आज जब सुरेंद्र शर्मा ने अपने जमीन में काम कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर मौके पर पहुंच हमला बोल दिया। जिसमें पिता पुत्र समेत सुरेंद्र शर्मा के पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ग्रामीणों तथा परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां सबो का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...