मजदूर संघ ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ गोविन्दपुर एरिया 03 का किया घेराव

धनबादः बाघमारा के BCCL एरिया 03 के मुख्य द्वार का जनता श्रमिक संघ के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने घेराव किया है।
दरसअल मामला यह है कि सोनारडीह ओ.पी अंतर्गत हो रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ जनता श्रमिक संघ के दर्जनो कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है। इलाके में हो रहे अवैध कोयला खनन से श्रमिक परेशान है।

ये भी पढ़ें- आपसी विवाद में सनकी पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

महाप्रबंधक ने मांगा है 7 दिनों का समय

इसकी खबर कुछ दिन पहले गोविन्दपुर एरिया 03 महाप्रबंधक को सूचना देकर इस बात से अवगत कराया गया कि आपके क्षेत्र में अवैध कोयला खनन चरम सीमा पर है। एरिया में अवैध खनन और अवैध भंडारण जोरो-शोरो से किया जा रहा है।

इसके कुछ घंटों के बाद महाप्रबंधक जीसी साहा के साथ जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई। इस वार्ता में जीसी साहा ने श्रमिक संघ से सात दिनों का समय मांगा है। इन सात दिनों के अंदर अवैध कोयला खनन के खिलाफ की जाएगी करवाई।

ये भी पढ़ें- चाईबासा में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...