भारत-नेपाल सीमा से पाकिस्तानी महिला के साथ बच्चा गिरफ्तार

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के पानी टंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने दैनिक जांच के दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी महिला के साथ बच्चा को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने अपना नाम शाइस्ता हनीफ (62 वर्ष) और आर्यन (11 वर्ष) करांची पाकिस्तान निवासी के रूप में बताया।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षा कर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक महिला एवं एक बच्चे को रोककर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। लेकिन वे कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ दिखे। जसके बाद संदेह होने पर बीआईटी सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला के बैग की तलाशी ली गई।

भारत-नेपाल सीमा से पाकिस्तानी महिला के साथ बच्चा गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पाकिस्तानी महिला के पास से पाकिस्तानी नागरिकता बरामद हुआ। एसएसबी के सुरक्षाकर्मी उक्त दोनों पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी पाकिस्तानी सहित अन्य देशों के नागरिक इस बॉर्डर पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार हो चुके है। पिछले साल भी एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

रंजीत सम्राट की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...