हजारीबाग की आशु को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ झारखंड का खिताब, माधुरी दीक्षित के हाथों मिला सम्मान

हजारीबागः बेटियों को पहले लोग बस घर के लक्ष्मी के रुप में ही देखते थे। पहले उन्हें घर के बाहर कदम रखने की भी मनाही थी। पर अब देश की बेटियां घरों से बाहर निकलकर देश के साथ-साथ गली, मोहल्ले और परिवार का नाम भी रोशन कर रही है। दंगल फिल्म का एक मशहुर डायलॅाग है मारी छोरियां भी किसी से कम है के। यह डायलॅाग हजारीबाग की आशु प्रिया पर एक दम सटीक बैठता है कि हजारीबाग की बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं, वो कहते हैं कि एक सशक्त महिला वही होती है जो रात को रोने के बाद भी अगली सुबह मुस्कुराती रहे और समाज में एक मिसाल कायम करें।

ऐसा ही कुछ मिसाल पेश किया है हजारीबाग की बेटी आशु प्रिया ने जिसने अपने कठिन मेहनत और लगन के बल पर मात्र एक साल के अंदर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। हजारीबाग की बेटी आशु प्रिया को सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए बीते सप्ताह जयपुर में आयोजित इंडो ग्लोबल बिजनेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत इन्हें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ झारखंड का खिताब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के हाथों प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें- कोयला लोडिंग में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, उत्पादन ठप

आशु ने कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया यह सम्मान

ब्यूटी2 22Scope News

इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन जयपुर की प्रोडक्शन कंपनी लक्जरी डेस्टिनेशन के द्वारा आयोजित की गई थी, जहां उनके साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के हाथों यह सम्मान पाकर आशु फूले नहीं समा रही है। यह सम्मान पाकर अपनी खुशी का इजहार नहीं कर पा रही है। हजारीबाग के ओकनी मुहल्ले की रहने वाली आशु प्रिया ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने दादा राम प्रसाद को देते हुए बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूं अपने दादाजी के लगातार प्रोत्साहन से हूं। अपने मेकअप गुरु अनुराग आर्य वर्धन को भी इन्होंने अपना सफलता का श्रेय दिया है, क्योंकि वो उनसे काफी प्रभावित है।

भाग्यश्री और ब्राजील की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिशेल पाल्मा से भी मिल चुका है सम्मान

आशु ने अपनी दसवीं की पढ़ाई हजारीबाग के ही इंदिरा गांधी विद्यालय से प्रथम श्रेणी से पास किया। उसके बाद इंटर साइंस कॉलेज से 12वीं एवं आनंद कॉलेज से अर्थशास्त्र प्रतिष्ठा में स्नातक की डिग्री ली। इससे पहले भी उनके बेहतरीन कार्यों के लिए इन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री एवं ब्राजील की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिशेल पाल्मा के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। हजारीबाग की बेटी आशु की इस सफलता पर जिले के तमाम लोगों ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।

ये भी पढ़ें- दानापुर फक्कर महतो घाट का जायजा लेने पहुंचे रामकृपाल यादव

नहर से 9 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद

डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एक नहर से नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है।...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य...

पटना : महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी विजेंद्र...

विजय चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के...

पटना : पटना स्थित जनत दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार...