बोकारो पुलिस की लापरवाहीः मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती

बोकारोः जिले की पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने आई हैं। पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल युवक की प्राथमिकी तीन दिन के बाद दर्ज किया है। उससे पहले तक घायल युवक की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही थी। मालूम हो कि बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से 5 की संख्या में आए युवको ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण मामला तीन दिन बाद दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में जमीन अतिक्रमण को लेकर समिति ने किया धरना-प्रदर्शन

घटना के दिन पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय इलाज कराने के लिए भेज दिया। जिसके बाद जख्मी को कथारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। जख्मी युवक ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी पांच की संख्या में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और रोकने के बाद गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसी क्रम में एक युवक ने धारदार हथियार से सर पर पीछे से वार कर दिया। इसके बाद पांचों युवक वहां से भाग निकले।

सदर अस्पताल2 22Scope News

उसके बाद जख्मी युवक के एक दोस्त ने उसके छोटे भाई को फोन पर बताया कि आपका भाई के साथ मारपीट होने से सर में चोट आई है। इसका इलाज कथारा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। खबर सुनकर उसका छोटा भाई अस्पताल पहुंचा और चिकित्सक से भाई की हाल-चाल जानी। चिकित्सक ने बताया कि इसका सीटी स्कैन कराया जाना है। अब घायल की प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।

ये भी देखें – WC फाइनल मैच को लेकर रांची में दीवानगी का आलम, युवा क्रिकेटर्स टीम इंडिया की जीत के प्रति कॉन्फिडेंट

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...