रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्धारित रूट से परिचालन शुरू

रांची: रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवर्तित कर दिया गया था। निर्धारीत रूट में चट्‌टान गिरने के कारण र्माग में बदलाव किया गया था।

चट्टान को रेलवे ट्रैक से हटाने के बाद, वंदे भारत एक्सप्रेस अब बरकाकाना, सिधवार, हेहल, साकी, टाटीसिलवे के अपने निर्धारीत रूट चला रही है।

पटना-रांची-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस का निर्धारित रूट टाटीसिलवे-सांकी-बड़काकाना था, लेकिन निर्धारीत मार्ग में चट्टान के गिरने के कारण इसमें परिवर्तन किया गया था। इसके बाद ट्रेन का परिचालन टाटीसिलवे से मूरी और बरकाकाना के माध्यम से किया जा रहा था। इससे यात्रा की दूरी बढ़ गई थी और समय भी अधिक लग रहा था।

रांची से पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून 2023 को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन किया था। इसका ट्रायल 12 जून 2023 को शुरू हुआ था और इसमें कई बार परिवर्तन किए गए थे। रूट परिवर्तन के बाद, ट्रेन रांची से पटना तक 5 घंटे 50 मिनट में पहुंचती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग 2 अगस्त 2023 से परिवर्तित किया गया था।

 

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...