प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, 28 जून से शुरू होगा परिचालन

रांचीः पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से किया. इस दौरान देश के अन्य पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी पीएम ने हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात रांची और पटना के यात्रियों को मिली. उद्घाटन के साथ ही रांची से पटना के लिये यात्रियों ने फ्री में यात्रा की. उद्घाटन रांची रेलवे स्टेशन किया गया. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे. वहीं, सांसद संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, महुआ माजी, जयंत सिन्हा, समेत अन्य नेता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे.

28 जून से शुरू होगा परिचालन:

अब 28 जून से ट्रेन का सामान्य परिचालन शुरू होगा. जो पटना से रांची के लिए रवाना होगी. ट्रेन अधिकतम गति सीमा 160 किमी प्रति घंटा है. फिलहाल इसका परिचालन 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रांची से पटना के बीच में किया जायेगा. अप-डाउन में इस ट्रेन क परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा है. प्रत्येक कोच में 4 इमरजेंसी पुश बटन के साथ जीपीएस सिस्टम लगी है. पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा.

पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराय: 

पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में 423 सीट, जबकि ईसी चेयर कार में 40 सीटें हैं. मात्र 20 किमी का किराया 690 रुपए है. रेलवे के अनुसार मात्र 20 किमी के लिए 690 रुपए किराया तय किया गया है. रांची से पटना के सफर में पहला स्टॉपेज मेसरा है. रांची से मेसरा तक की दूरी 20 किमी है. ऐसे में ईसी चेयर कार का 690 रुपए किराया और चेयर कार में 365 रुपए लगेगा. वहीं रांची से पटना तक कैटरिंग चार्ज के साथ  सीसी में 1025 रुपए और ईसी में 2110 रुपए लगेंगे.  रांची से बरकाकाना तक लिए कैटरिंग चार्ज के साथ सीसी में 490 रुपए और ईसी में 920 रुपए लगेंगे.
रांची से हजारीबाग तक कैटरिंग चार्ज के साथ सीसी में 610 रुपए और ईसी में 1165 रुपए लगेंगे. रांची से कोडरमा तक  कैटरिंग चार्ज के साथ सीसी में 690 रुपए और ईसी में 1340 रुपए लगेंगे. रांची से गया तक कैटरिंग चार्ज के साथ सीसी में 1040 रुपए और ईसी में 1835 रुपए लगेंगे. इसके अलावा सीसी के लिए 137 रुपए और ईसी के लिए 170 रुपए कैटरिंग चार्ज है जो ऑप्शनल रहेगा. इसमें सुबह में चाय, नाश्ता और पानी मिलेगा. इसके साथ डिनर का अलग चार्ज है.

 

 

 

MP उज्ज्वल रमण ने कहा- राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर...

पटना : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मौन धारण किए हुए जबकि ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में...

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...