नालंदा : नालंदा जिले के भागन विगहा थाना क्षेत्र के सामाबाद में जंगली जानवर के हमले से जख्मी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान विनोद कुमार की (45) वर्षीया पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है। घटना के बारे में आशा देवी के पति विनोद कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोनों पति-पत्नी अपने खेत में काम कर रहे थे।
आपको बता दें कि दोपहर में खाना खाने के लिए वह घर चले आए और उनकी पत्नी खेत मे अकेले काम कर रही थी। जब खाना खाकर पुनः वे खेत लौटे तो देखा कि जंगली जानवर के हमले से उनकी पत्नी जख्मी हो गई है। उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में 20 दिन बाद मौत हो गई।
रजनीश किरण की रिपोर्ट


















