Simdega: जंगली सूअर के हमले से घायल व्यक्ति की हुई मौत

commercial advertisement
Ad 1

Simdega: बंडा जंगल में जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वह बोलबा थाना क्षेत्र के मालसड़ा मकड़ीटोली का रहने वाला था।

Simdega: इलाज के दौरान मौत

घटना के संबंध में बताया गया कि बोलबा के मचकट्टा गांव निवासी मनोहर टेटे आज सुबह महुआ चुनने बंडा जंगल गया था। यहां एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद उसके साथी उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वन विभाग द्वारा तत्काल सहयोग के रूप में उसके परिजनों को 10 हजार रुपए दिए। इधर, पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नए SP अमितेश कुमार ने संभाली कमान, अवैध धंधों पर कड़ी...

बांका : बांका जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख...

युवक ने सोशल मीडिया पर Video जारी कर पुलिस को दी...

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को खुलेआम धमकी दी है। इस...

10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा व फैसिलिटेटरों का...

मोतिहारी : मोतिहारी सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर हड़ताल करते हुए जोरदार...