छठव्रतियों से गहनों की हुई चोरी, 2 महिला चोर गिरफ्तार

नालंदा : नालंदा जिले के भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोड़ा तालाब में छठ करने आए छठव्रतियों से महिला चोर गिरोह ने करीबन 25 छठव्रतियों के गहनों पर हाथ साफ किया। इस घटना के बाद छठव्रतियों और उनके परिजनों ने भागनबीघा थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा है इस मामले की शिकायत जब हम लोगों ने थाना पर जाकर किया तो पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए हम लोगों को थाना से भगा दिया गया।

घटना के अनुसार, चोरों ने मोड़ा तालाब में छठ करने आए छठव्रतियों व उनके परिवार के पहने हुए चैन, मंगलसूत्र और झुमका महिला चोर गिरोह ने साफ कर दिया। छठव्रतियों ने जब अपने गहने खोजे तो वे गायब थे। वहीं घटना के दौरान दो महिला चोर को ग्रामीण लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया और पुछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं छठव्रतियों के गहनों की चोरी में शामिल थीं या नहीं इसके लिए अभी पुछताछ किया जा रहा है।

बहरहाल, इस घटना को लेकर अबतक किसी से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल गिरफ्तार महिला चोर के पास से चोरी के कोई भी गहने बरामद नही हुए है। वहीं छठव्रतियों और उनके परिजनों का आरोप है कि भागनबीघा थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गिरफ्तार महिला चोरों को मेहमानों के तरह हिरासत में रखा है।

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...

Saraikela News: कपाली गोलीकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले में कपाली गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अफ़सर नवाज़ की हत्या की कोशिश में...

खलारी: अवैध बालू से भरा वाहन पकड़ा गया, फिर मचा चेक...

खलारी: मंगलवार शाम CCL के NK और पिपरवार इलाकों में मौजूद KDH चेक पोस्ट पर अवैध रेत ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई के...

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img