मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर, कार ने 3 लोगों को कुचला

मधुबनी : बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार ने तीन लोगों को कुचल दिया है। एनएच-57 पर रफ्तार का कहर देखने को मिल रह है। फुलपरास थाना क्षेत्र की घटना बतायी जा रही है। मधेपुरा डीएम की वाहन बताई जा रही है। वाहन को लोगों ने कब्जे में लिया। आक्रोशित लोगों ने एनएच सड़क को जाम किया।

आपको बता दें कि तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीना बीते पांच दिनों से छुट्टी पर थे और पटना की ओर से मधेपुरा जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डीएमसीएचभेजा गया है। घटना फुलवारी टोला के निकट की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-57 को जामकर दिया है। सूचना पाकर मधुबनी के एसपी सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...