रंका के नगारी में गोली मारकर लड़की की हत्या

गढ़वा: जिले रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगारी गांव में प्रेम प्रसंग में संजय कुमार सिंह के पुत्री पुष्पा कुमारी सिंह 15 वर्ष को गोली लगने से मौत हो गई है।

घटना के संबंध में गांव वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की का प्रेम प्रसंग बगल के गांव दूधवल के एक लड़के से थी। लड़के -लड़की के प्रेम प्रसंग को माता-पिता को नागवार गुजरा इसके बाद पिता ने लड़की एवं लड़की दोनों को लपड- थपड़ लगाकर पिता संजय कुमार सिंह लड़का एवं लड़की को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था ।

उसके बाद आज सुबह लड़की को मृत अवस्था में पाया गया।इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फ़ैल गई। उसके बाद इस बात की सूचना रंका पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा अपने दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृत्य लड़की का शव उसके घर से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है । वहीं पुलिस ने घर से देशी बंदुक बरामद किया है।

रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगारी गांव में आज सुबह एक लड़की का शव के साथ देसी बंदूक बरामद की गई है।

घटना प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है ।बावजूद इसकी वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है ।फिलहाल लड़की के शव के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए भेजा जा रहा है ।जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर लड़की की हत्या क्यों हुई है। फिलहाल पुलिस लड़की की हत्या की छानबीन कर रही है।

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...