Chas : 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Report : Chuman Kumar
चास थाना क्षेत्र के नदुआथान में 16 वर्षीय युवक विमल कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला .

शव को पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

3 9 22Scope News
Chas : 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

जहां शव पुलिस को मिला है उसके ठीक सामने उसके पिता काम करते हैं. मां ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है.

जबकि पिता ने हत्या से इनकार किया है. पुलिस ने मौके से नशे का सामान भी बरामद किया है.

मां और बेटा भाड़े के मकान में प्रभात कॉलोनी में रहते हैं.

लोगों के मुताबिक युवक नशे का आदी था और बराबर अपने पिता के साथ मिलने आता था.

युवक सीसीटीवी में अकेला आते हुए दिखा है। लेकिन उसके बाद अंदर से बाहर नहीं निकला है.

मौके पर मिले साक्ष्य के मुताबिक युवक की हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार पिता सीसीटीवी में लगातार देखा जा रहा है.

लेकिन घटनास्थल पर पिता के जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

Chas : 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
Chas : 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की मां का आरोप है कि पिता का किसी

दूसरी औरत से नाजायज संबंध था जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

लेकिन पिता ने किसी भी तरह के हत्या से इनकार किया है और कहा कि आरोप गलत है.

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार कर रही है और मौके पर साक्ष्य को भी इकट्ठा कर रही है.

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...