अज्ञात चोरों ने घर में की चोरी, CCTV में कैद

पश्चिम चम्पारण : मझौलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक का कहर लगातार जारी है। चोर प्रशासन से बेखौफ होकर लगातार घटना अंजाम को दे रहे हैं। इन दिनों पारसा में लगातार कई घरों में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिस घटना का मामला सीसीटीवी के कमरे में कैद भी हुआ। चोर सीसीटीवी कैमरा में साफ तरह से दिखाई भी दे रहे हैं। पुलिस लगातार जांच कर रही है परंतु अभी तक एक भी चोर पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर पुलिस को लगातार चुनौती देकर चोरी की घटना का अंजाम दे रहे हैं।

बताते चलें कि बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 के बगल में नवनिर्मित विवाह भवन में लाखों की चोरी और तोड़फोड़ हुई है। वहीं परसा में लगातार चोर घर का ताला काट कर रुपया नगदी, गहना और कपड़ा आदि लाखों रुपए मिल की सामग्री की चोरी कर ली है। लोगों ने प्रशासन पर प्रशासन की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा किया है लोगों का कहना है कि लगातार पुलिस को चुनौती देकर आए दिन चोर घटना के अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि शम्भू सरण सिंह, कामेश्वर सिंह, नन्दन सिंह और गुड्डू ठाकुर समेत अभीतक पारसा में करीब पांच घरों में चोरी की घटना हुई है। शम्भु सिंह के एक ही पुत्र है जो फौज में ड्यूटी करते है। पीड़ित परिवार के लोगों ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...