अचानक बिगड़ी विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

धनबादः बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक धनबाद में एक मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ी

सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ असर्फी अस्पताल परिसर में उमड़ पड़ी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनके पेट में दर्द के साथ कमजोरी और बेचैनी की शिकायत के कारण उनको अस्पताल लाया गया था। जहां डाक्टरों की टीम ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

सूत्रों की माने तो हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज होगा। ढुलू धनबाद से रांची जाएंगे और वहां से वह फ्लाइट के माध्यम से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। पूर्व में भी उनका मेडिकल हिस्ट्री रहा है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...