टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

साहिबगंजः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज इंडी एलायंस की प्रमुख घटक टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने केवल सदन में ही नहीं बल्कि सदन के बाहर भी असंसदीय आचरण दिखाया है।

टीएमसी सांसद ने झारखंड का अपमान किया है

सांसद महुआ मोइत्रा ने जिस प्रकार से झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को गाली दी है, कुत्ता कहा है, यह अत्यंत शर्मनाक है, झारखंड का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री और इंडी एलायंस के अन्य घटक दलों की चुप्पी समझ से परे है।

ये भी पढ़ें- ख्रीस्त राजा पर्व पर मसीही विश्वासियों ने राजधानी में निकाला जुलुस

झारखंड के मान सम्मान की बात करने वाले लोग आज चुप क्यों हैं? मरांडी ने कहा कि झामुमो इंडी गठबंधन का घटक दल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मरांडी ने कहा भाजपा झारखंड की जनता के इस अपमान को बर्दास्त नही करेगी।

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...