युवक को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, PMCH में रेफर

नवादा : नवादा में बेखौफ अपराधियों ने सोए अवस्था में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान पकरीबरमा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक के परिजनों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं डॉक्टर के औपचारिक के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घायल के परिजन रुदल मालिक ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली क्यों मारी गई, हमको कुछ पता नहीं है। गोली मारने वाला व्यक्ति जो है उसका नाम मनीष कुमार है। मनीष से हमारी कोई दोस्ती नहीं है। सात महीना पहले ही मनीष अंतरजातीय विवाह मेरे गांव में किया है। इसलिए मनीष को जानते हैं। मनीष के द्वारा क्यों गोली मारी गई, इसकी कोई जानकारी हमारे परिवार को भी नहीं है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...