चलती ट्रेन से उतरने के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

नालंदा : नालंदा में सोमवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मामला राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी रेलवे हाल्ट पर की है। मृतका की पहचान पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनचक गांव निवासी पवन कुमार की (30) वर्षीया पत्नी सुषमा कुमारी के रूप में किया गया है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई ने बताया कि सुषमा कुमारी दुर्जनचक गांव में आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। मीटिंग में शामिल होने के लिए वह ट्रेन पकड़कर सोमवार को बख्तियारपुर गई थी। जहां से श्रमजीवी ट्रेन पकड़ कर बिहार शरीफ लौट रही थी। लौटने के दरमियान बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर भीड़ होने के कारण नहीं उतर सकी। और पावापुरी रेलवे हाल्ट पहुंच गई जहां ट्रेन स्लो हुई तो उतारने का प्रयास की और यह हादसा हो गया।

दरअसल, 23 नवंबर को सुषमा कुमारी की बहन की शादी थी। इसी सिलसिले में वह बिहार शरीफ के पंडितपुर आई हुई थी। जहां आज मीटिंग में शामिल होने के लिए बख्तियारपुर गई थी और घर के साफ-सफाई करने के लिए वह वापस लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बिहारशरीफ रेल थाना अध्यक्ष ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर तत्काल जीआरपी पुलिस पावापुरी रेलवे हाल्ट पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img