अश्विनी चौबे का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- नियोजित हमला बर्दाश्त नहीं

बक्सर : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार की नीतीश-तेजस्वी सरकार को बंटाधार वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिम परस्त है। इसने कई पवित्र हिंदू त्योहारों की छुट्टियां स्कूलों से खत्म कर दी है। निश्चित रूप से यह सनातन पर सुनियोजित हमला है। लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू बिहार की जनता आपके तुष्टिकरण के खेल को समझ रही है।

दरअसल, बिहार सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। जिसको लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ कई भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार को घेरा है, जिनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे नेता भी शामिल हैं। उन्होंने भी एक बयान जारी कर कहा है कि शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे पर्वों की छुट्टियों को काट दिया गया और ईद व बकरीद की छुट्टियां बढ़ा दी गई। जबकि किशनगंज और अररिया जैसे स्थानों में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टियां दी जा रही हैं।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img