संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला युवक, इलाज के क्रम में मौत

नालंदा : नालंदा में मंगलवार को संदिग्ध हालत में एक युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। डायल-112 की पुलिस ने युवक को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वेना थाना क्षेत्र के गिरधाचक गांव निवासी कृष्ण चौहान के (35) वर्षीय पुत्र गणेश चौहान के रूप में किया गया है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के बलभद्र सराय की है। युवक रोड रोलर और पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि उन लोगों को गणेश चौहान के भाई से पता चला कि उनका भाई कुछ खा लिया है और सड़क किनारे से पुलिस उठाकर हिलसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराई है। इसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे जहां गणेश चौहान की मौत हो चुकी थी। युवक की पत्नी की भी मौत 2014 में हो चुकी है। तब से उसके दो बेटा एवं एक बेटी अपने ननिहाल में ही रह रहा है। मृतक के बेटे ने बताया कि मई महीने में वह मौसी की शादी के दौरान अपने पिता से मिला था।

हिलसा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक के पास से सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है। मुंह से झाग आ रहा था। डायल-112 की पुलिस ने हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी है एवं पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...