जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने नेताओं संग की बैठक, टीएमसी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सिंह जदयू में शामिल

रांचीः जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी और बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं प्रदेश जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह संग प्रदेश जदयू नेताओं की बैठक हुई। यह बैठक मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई।

ये भी पढ़ें- ससुराल में रह रहे व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गला रेत कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने संगठन के कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को दी। इस दौरान नेताओं ने झारखण्ड जदयू नेताओं को आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

सदस्यता अभियान को जारी रखने के दिए निर्देश 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस झारखण्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री मधुकर सिंह ने अपने समर्थकों संग जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में पूर्व विधायक सुधा चौधरी, डॉ आफ़ताब जमिल, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, शैलेंद्र महतो, डॉ विनय भरत, अख़्तर हुसैन, अखिलेश राय, राम स्वरूप यादव, सुशील सिंह, प्रदीप महतो, विश्राम मुण्डा, बेनी माधव झा, बैद्यनाथ पासवान, अंजलि सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसिब खान, नागमणी सिन्हा, लालचन महतो, रमाकान्त मण्डल एवं अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...