रोजगार मेला में बोले अश्विनी चौबे, कहा- 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत

पटना : रोजगार मेला के तहत केंद्र सरकार द्वारा 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को आज अधिवेशन भवन में नियुक्ति पत्र बांटा गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव मौके पर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने अपने हाथों से अभिव्यक्तियों को नियुक्ति पत्र बांटा। पटना के अधिवेशन भवन में नियुक्ति पत्र लेते हुए सभी अभ्यर्थी काफी खुश दिखे।

रोजगार मेला के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। केंद्र सरकार मिशन 10 लाख नियुक्तियों के तहत रोजगार मेला आयोजित कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी चार जाति है। इन चार जातियों को ही ऊर्जावान बनाना है। तभी 2047 तक देश विकसित भारत बन सकेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि 10 लाख रोजगार का का लक्ष्य था हमने सात लाख का लक्ष्य अबतक प्राप्त कर लिया है। बिहार के 800 युवाओं को आज रोजगार मिला है। इस रोजागार मेला में 30 फीसदी महिलाओ को नौकरी मिली है। महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए चौबे ने कहा कि विपक्ष लिख लोढ़ा पर पथर है। ऐसे लोगों दिवालिया हो जाएगा। ये ठगबंधन के लोग अब देश को ठगने चले हैं लेकिन जनता सजग है। ये 90 के दशक में बिहार को ले जाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होगा।

पांच राज्यों में हो रहे चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सभी राज्यों में हमारे प्रदर्शन अच्छा है और सभी जगहों हमलोग जीत कर आएंगे। 2024 में फिर से नरेंद्र भाई मोदी की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है। अश्वनी चौबे ने कहा कि हम बिहार में भी छक्का लगाएंगे और बिहार में भी एनडीए और बीजेपी की सरकार बनेगी।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...