उत्तरकाशी टनल में फंसे बिहार के 5 श्रमिक पहुंचे अपने घर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पटना : उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे बिहार के पांच श्रमिकों की अब घर वापसी हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर उन पांच मजदूरों का स्वागत बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम और बिहार सरकार के अधिकारियों ने किया। मजदूरों को माला पहनकर और गुलदस्ता देकर पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मजदूरों के परिजनों भी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे। जिनको देखकर मजदूरों की आंखें भर आई आंखें नाम हो गए और परिजन भी अपने सदस्य को वापस पाकर काफी खुश दिख रहे थे।

इस मौके पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार इन मजदूरों का हर संभव मदद करेगी। इन्हें हर तरह की सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी। वहीं मजदूरों ने कहा कि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। शुरुआत के 18 से 24 घंटे हमें दिक्कतें आई। लेकिन एक बार घर से संपर्क स्थापित होने के बाद फिर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। हां खाने-पीने जैसी चीजों में थोड़ी सी परेशानी होती थी लेकिन सरकार से हर संभव मदद मिला।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...