Commercial Advertisment

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की घटनास्थल पर मौत

भोजपुरः जिले के तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप शनिवार के शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया है। इसके बाद जख्मी युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए तरारी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उधर घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोनों शव को सड़क के बीचो-बीच रख तरारी मध्य विद्यालय के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही हैं एवं आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।

ये भी पढ़ें- फिर खिलने जा रहा है कमल, चार राज्यों के चुनावी नतीजों में बीजेपी सबसे आगे

करीब 10 घंटे तक स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम रखा। सड़क जाम की सूचना पाकर तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर रविवार की सुबह जाम को हटवाया गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम रो लिए सदर अस्पताल भेजा

इसके पश्चात पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी दिनेश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी धनवार्तो देवी एवं इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र मंजी कुमार शामिल है।

दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। जबकि बाइक चला रहा जख्मी युवक बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार है।

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...