भारत ने 5वें टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को दिया 161 रनों का टारगेट

बेंगलुरुः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5वीं टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऋतुराज भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला

जिसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली वहीं अक्षर पटेल ने शानदार 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए।

अंत में भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बेहरनडाॅर्फ और ड्वेर्शिश ने 2-2 विकेट लिए। अब यहां से ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 161 रन बनाने होगे। हालांकि भारत पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे है।

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...

Ranchi Land Scam: ईडी का बड़ा एक्शन, 8 मौजा में जमीन...

रांची में फर्जी दस्तावेजों से जमीन घोटाले पर ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। मोरहाबादी समेत 8 मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन...