WC FINAL-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का टारगेट, भारत के गेंदबाजों पर सारा दारोमदार

अहमदाबादः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप फाइनल मैच में आज भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को यहां से मैच जीतने के लिए 241 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने टॅास जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही घराब रही। 5वें ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज कुछ खास नहीं कर पाए और महज 4 चार बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर चौके-छक्के मारे हैं, पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 47 रन वे भी चलते बने। श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विराट कोहली और के एल राहुल ने काफी देर तक विकेट के पतझड़ को रोके रखा। इस बीच विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया।

कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिककर नहीं कर सका बल्लेबाज

हालांकि इस अर्धशतकीय पारी को वो शतक में तबदील नहीं कर पाए और 54 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। कोहली का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया फिर लड़खड़ा गई और एक के बाद एक लगातार तीन विकेट गंवा दिये। के एल राहुल अच्छी लय में नजर आ रहे थे परंतु वे भी 66 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये, वहीं कप्तान पैट कमिंस और हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मैक्सवेल और जैम्पा ने एक-एक विकेट लिया। अब यहां से ऑस्ट्रेलिया को यह विश्वकप जीतने के लिए 241 रनों की जरुरत है। वहीं भारत को तीसरा विश्वकप जीतने के लिए 10 विकेट की जरुरत है।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...