सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, अभय सिन्हा और यामिनी सिंह की फिल्म “प्यार के बंधन”का फर्स्ट लुक आउट

पटनाः यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “प्यार के बंधन” का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

इसमें भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह एक दूसरे की आँखों में झांकते नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।

यह एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द आएगा। फिल्म के फर्स्ट लुक से सर्दी के मौसम में भोजपुरी सिने गलियारी का तापमान बढ़ने वाला है।

फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है

फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है। हमने फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया है। हमारी फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम स्तर तक ले जाएगी।फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूँगा कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें।

ये भी पढ़ें- एल. खियांग्ते ने झारखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा कि “प्यार के बंधन” फिल्म नहीं, रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तां हैं। मुझे जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी, तब मुझे लगा था कि इस फिल्म के किरदार को मुझे जीना चाहिए। एक कलाकार के रूप में मेरे दिल और मन ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी।

हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं

बाकि आज यह फिल्म बनकर तैयार है और इसका फर्स्ट लुक सबों के सामने है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं। इसमें दर्शकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है। मैं आशा करता हूं कि यह फिल्म भी उन्हें पसंद आएगी।

आपको बता दें कि फिल्म “प्यार के बंधन” के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं। गीतकार अरबिंद तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल हैं। छायांकन वासु और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता और महेंद्र सिंह ने की है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...