जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस मनरेगा विभाग की ओर से जिला के कुछ खाली पदों और
प्रखंड कमेटी का गठन कर लिया गया है। इसकी स्वीकृति भी झारखंड प्रदेश मनरेगा विभाग के प्रदेश
अध्यक्ष विनयंजय भारती की ओर से मिल गई है। परसूडीह से ही तीन पद लिया गया है।
कमेटी को जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बनाई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर सूरज मुं़डा को नियुक्त किया गया है।
सूरज मुंडा परसूडीह के शंकरपुर के रहने वाले हैं और पुराने कांग्रेसी भी हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका नाम बराबर सामने आता रहता है।

राजेश मिश्रा बने जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष
तापस चटर्जी की ओर से परसूडीह के कीताडीह के रहने वाले राजेश मिश्रा को जमशेदपुर प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है।
राजेश मिश्रा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निर्वाह वे ईमानदारी पूर्वक करेंगे
और संगठन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


















