जमशेदपुर : कांग्रेस मनरेगा विभाग ने परसूडीह से झटके तीन पद, सूरज मुंडा बने जिला उपाध्यक्ष

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस मनरेगा विभाग की ओर से जिला के कुछ खाली पदों और
प्रखंड कमेटी का गठन कर लिया गया है। इसकी स्वीकृति भी झारखंड प्रदेश मनरेगा विभाग के प्रदेश
अध्यक्ष विनयंजय भारती की ओर से मिल गई है। परसूडीह से ही तीन पद लिया गया है।
कमेटी को जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बनाई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर सूरज मुं़डा को नियुक्त किया गया है।
सूरज मुंडा परसूडीह के शंकरपुर के रहने वाले हैं और पुराने कांग्रेसी भी हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका नाम बराबर सामने आता रहता है।

rajesh mishra 22Scope News

राजेश मिश्रा बने जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष
तापस चटर्जी की ओर से परसूडीह के कीताडीह के रहने वाले राजेश मिश्रा को जमशेदपुर प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है।
राजेश मिश्रा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निर्वाह वे ईमानदारी पूर्वक करेंगे
और संगठन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

bhullan 22Scope News

भुल्लन यादव बने जिला कार्य समिति सचिव
परसूडीह बाजार के रहने वाले भुल्लन यादव को जिला कार्यसमिति में सचिव का पद दिया गया है।
भुल्लन ने पद मिलने के बाद कहा कि वे संगठन का विस्तार करने का काम करेंगे और राष्ट्रीय
अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर चलेंगे।
कांग्रेस ने झारखण्ड के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...