चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से मिला ट्रांसफारमर, ग्रामीणों में हर्ष

चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम बुरूसाई करंजिया टोला – पश्चिमी करंजिया को 100 केबीए का एक ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। गांव में ट्रांसफारमर काफी दिनों से जला हुआ था। इससे ग्रामीण काफी परेशान थे। बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित, भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुरोध को सांसद गीता कोड़ा ने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय निर्देश जारी किया। तदुपरांत आज 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो पाया। सांसद के इस कार्य के लिए दुर्गा शरण, चरण गोप, कमला हेस्सा, सुलोचना हेस्सा, गुरुचरण हेस्सा, बलराम बोबोंगा, उदय हेस्सा, बबलु दास, तुढू बोबोंगा, बुधराम भाजी, सिपाही तियु, सोमेश्वर लागुरी, दुर्गा लागूरी, लक्ष्मण हेस्सा, गोमती लागुरी आदि ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img