दस्तावेज लेकर साहिबगंज से रांची लौटी सीबीआइ

साहिबगंज: करीब 1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच के लिए गुरुवार को साहिबगंज पहुंची सीबीआइ की टीम शुक्रवार को रांची लौट आयी.

टीम ने यहां इडी के गवाह नींबू पहाड़ प्रधान विजय हांसदा के एसटी- एससी केस में जांच-पड़ताल की और लौटते हुए अपने साथ कई कागजात ले गयी.

सूत्रों के अनुसार, अगले 10 दिनों में टीम दोबारा आ सकती है. विजय हांदसा की ओर से अवैध खनन को लेकर एसटी-एससी थाने में दर्ज किये गये मामले में पुलिस ने कोर्ट में अंतिम प्रतिवेदन समर्पित कर दिया था.

पुलिस ने विजय हांसदा का 164 के तहत एडीजेएम के न्यायालय में बयान दर्ज कराया था. केस के अनुसंधानकर्ता एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने बीते 26 अक्तूबर को अनुसंधान के क्रम में घटना में सत्यता न मिलने पर कोर्ट के समक्ष प्रतिवेदन समर्पित कर दिया था.

इधर, पंकज मिश्रा के घर से निकलने के बाद उसी वाहन में सवार सीबीआइ की पांच सदस्यीय टीम पीरपैंती के निकट शिवनारायणपुर के आसपास भी किसी संजय यादव के घर में पूछताछ करने पहुंची थी.

JPSC Exam Scam: तीन परीक्षाओं के बाद अब 18 और Exams...

 झारखंड में कथित JPSC मेधा घोटाले की जांच का दायरा बढ़ गया है। CID अब 18 और परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की...

IndiGo Flight Fare: इंडिगो ने बढ़ाया Fuel Surcharge, रांची से दिल्ली-मुंबई...

 इंडिगो ने एटीएफ की बढ़ती कीमतों के बीच 6 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। रांची से कई...

Aadhaar Name Update: आधार में नाम बदलने के नियम बदले, UIDAI...

UIDAI ने आधार में नाम बदलने और सुधार की नई SOP जारी की है। मामूली बदलाव, डेटा एंट्री गलती, शादी, तलाक और पूरे नाम...