सम्राट ने कहा- कांग्रेस का परिचय भ्रष्टाचार से शुरू और भ्रष्टाचार पर खत्म

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। सम्राट ने  भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस, जदयू और राजद पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का परिचय भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और केवल भ्रष्टाचार है। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा कार्यालयों और आवासों से बरामद 300 करोड़ की राशि मिलने पर दुख जताया कि आज कांग्रेस भ्रष्टाचार की प्रतीक हो गई है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में चौधरी ने कहा कि झारखंड की सरकार में कांग्रेस सहयोगी की भूमिका में है और वहां सांसद के घर से इतनी राशि मिलना सब कुछ साबित करता है। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। घमंडिया गठबंधन में शामिल राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं। इससे पहले बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश बरामद किया गया। यूपी विधानसभा चुनाव के समय पीयूष जैन के यहां से 200 करोड़ रुपए तो जुलाई 2022 में ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से 50 करोड़ कैश बरामद हुआ।

चौधरी ने गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं के घरों से भी बरामद राशि की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी। भाजपा अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नीतीश कुमार का मतलब महिला विरोधी, दलित विरोधी और भ्रष्टाचारियों को बचाने वाला है।

उन्होंने कहा कि आज जितने भ्रष्टाचारी है वे सभी साथ आ रहे हैं, लेकिन मोदी की गारंटी है, जिसे जनता का साथ है। चौधरी ने कहा कि भाजपा बिहार में बालू, जमीन और शराब माफियाओं से लड़ने का काम करेगी। उन्होंने एक मामले में राजद के नेता शिवानंद तिवारी को सजा मिलने से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि शिवानंद जी को सजा मिली लेकिन राजद के किसी नेता ने मुंह नहीं खोला। राजद के नेता सिर्फ लालू जी को सजा मिलने पर ही बोलती है। इस प्रेसवार्ता में महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता अरविंद सिंह, कुंतल कृष्ण और सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू मौजूद थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...