युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव, राहुल गांधी ने कहा- गूंगी व बहरी है केंद्र सरकार

झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव नेतृत्व में सैकड़ों युवा हुए शामिल

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन जी के नेतृत्व में संसद घेराव कार्यक्रम रखा गया। जिसमें झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जो जासूसी कांड बीजेपी सरकारी पदाधिकारी और तमाम लोगों के साथ किया है वह जासूसी कांड इस देश के सैकड़ों लाखों युवाओं के साथ करेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार गूंगी और बहरों की सरकार है। किसान ज्योति अपनी मांगों के लिए इतने दिनों से आंदोलनरत है, युवा रोजगार मांग रहे हैं। मध्यवर्गीय इंडस्ट्री जिनके कोरोना काल में व्यापार बंद हो गया। उन लोगों के लिए कोई नीति नहीं सरकार ने नहीं बनाई। केंद्र सरकार केवल अपने चंगू-मंगू अदानी अंबानी के लिए कार्य कर रही है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि जब तक देश के युवा, अन्नदाता, मध्यवर्गीय, फैक्ट्री की नीति की नहीं बनेगी तब तक सड़क से लेकर सदन तक युवा कांग्रेस आंदोलन करते रहेगा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि हम लोगों के नेता राहुल गांधी और श्रीनिवास का जो निर्देश होगा झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस वह कार्य करने का काम करेगी और केंद्र सरकार के सारे सांसदों से जवाब लेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत राज, श्वेता सिंह, महासचिव परितोष सिंह ऐसान, जिला अध्यक्ष प्रिंस बर्ड, विनोद छत्रिय, आफताब आलम, कुमार गौरव, सोनू, रोहित उरांव, कृष्णा लोहरा, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह बंटी, शादाब खान, जय सिंह सहित कई युवा साथी मौजूद थे।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...