आज उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झारखंड आयेंगे

328
Advertisment

रांची: भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को झारखंड आयेंगे. उप राष्ट्रपति बनने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है.

Advertisment

वह दो प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, श्री धनखड़ दिन के 1.10 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. वहां जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबली
समारोह में शामिल होंगे, वह दिन के 3.45 बजे जमशेदपुर से धनबाद के लिए निकलेंगे, 4.40 बजे वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस के 43वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. शाम छह बजे श्री धनखड़ धनबाद से सड़क मार्ग द्वारा दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

Advertisement