सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ के कुकड़ू में हाथियों ने कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त, अनाजों को भी चट कर गया

सरायकेला-खरसावां : जिला के ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र मे हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है । लगातार क्षेत्र मे हाथी घरों को अपना निशाना बनाया जा रहा है । एक तरफ लोग यास चक्रवाती तुफान से हुए क्षतिग्रस्त घरों का मरम्मती मे लगे हुए हैं । वहीं रात को हाथियों का तांडव से लोग परेशान है । लगातार हाथियों द्वारा घरों, अनाजों, खेतों मे लगे फसलों और जान-माल की क्षति पहुचाया जा रहा है । हाथियों से निजात दिलाने के लिए न ही वन विभाग और ना ही केन्द्र सरकार कोई स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। हाथियों का उत्पात से ग्रामीणों का रात का नींद भी हराम हो गइ है । मंगलवार की देर रात को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलीद और कांकीटांढ़ गांव मे झुंड से बिछ़ड़े एक हाथी ने घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया । हाथी ने सितु पंचायत के पिलीद गांव के हाड़ीराम सिंह मुण्डा का घर का दीवार और दरवाजा को तोड़कर घर मे रखे चावलों को अपना निवाला बनाया । वहीं सोड़ो पंचायत के कांकीटांढ़ गांव के सुकराम गोप का घर की दीवार को ढाह कर धानों को निवाला बनाया । सुकराम गोप के तोड़ गए दीवार के पास ही खटिया में सो रहे थे। वे किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भागे । कांकीटांड़ मे ही धनंजय गोप का दरवाजा तोड़कर धानों को चट कर गया । बुधवार को मुखिया पंचानन पातर और नयन सिंह मुण्डा ने क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया । मुखिया ने क्षतिग्रस्त घरों का तत्काल मुआवजा देने का मांग वन विभाग से की है । बताया गया की बर्षा का मौसम नजदीक है। क्षतिग्रस्त मकानों का जल्द मरम्मती करने की जरूरत है । विभाग जल्द से जल्द मुआवजा का भुगतान करे ।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...