हाथियों के कहर से छह परिवार बेघर, फसल व घरों को भारी नुकसान, ग्रामीणों ने की मुआवजे की माँग

हाथियों के कहर से छह परिवार बेघर, फसल व घरों को भारी नुकसान, ग्रामीणों ने की मुआवजे की माँग

जमुई : जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात बटीया थाना क्षेत्र के गंधर पंचायत स्थित कटहराटांड़ गांव में हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस हमले में छह परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि खेतों में खड़ी फसल को भी हाथियों ने रौंद डाला।

देर रात हाथियों का झुंड पहुँचा गांव, मची अफरातफरी

ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात अचानक झुंड के गांव में प्रवेश करते ही अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के हमले को देखते हुए बिसुनदेव भुला, बीरेंद्र भुला, सिकंदरा भुला, गोविंद भुला समेत छह परिवारों ने अपने घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां जाकर जान बचाई। इसी दौरान हाथियों ने उनके कच्चे-पक्के घरों को बुरी तरह तोड़ डाला। घरों में रखे खाने-पीने के सामान, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हाथियों के आतंक से रतजगा करने को ग्रामीण मजबूर , मुआवजे की रखी मांग

ग्रामीण बताते हैं कि हाथियों ने जहां-जहां हमला किया, वहां कुछ भी नहीं बचा। फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले कई दिनों से लगातार हाथियों का आतंक बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं और रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मुआवजा, सुरक्षा और भरण-पोषण की मांग की है।

ये भी पढ़े :    Bihar News: नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी पटना में बनेगा यूनानी मेडिकल कॉलेज

ब्रम्हानंद यादव की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...