Lohardaga: हाथियों का आतंक जारी, चार दिनों में दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त, वन विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Lohardaga: कुडू थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीते चार दिनों में हाथियों के झुंड ने न सिर्फ दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि खेतों की फसलें और घरों में रखे अनाज को भी खा गए। इस घटना से ग्रामीणों में भय और वन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार की अहले सुबह हाथियों का झुंड मनातु गांव में घुस आया, जहां उन्होंने आम बगान में तैयार फल खाए और आगे बढ़ते हुए विश्रामगढ़ में तीन घरों को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार रात को भी हाथियों ने टिको तेतर टोली में दिनेश उरांव के मकान को क्षतिग्रस्त कर अनाज खा लिया था।

झुंड ने केडवारी मोड़ होते हुए मगनातु, विश्रामगढ़ और जयराम मुंडा के खेतों में पहुंच कर धान, मक्का, खीरा, करेला समेत कई फसलों को बर्बाद कर दिया। मनबोध मुंडा, सतीश पहान और यबासीन अंसारी के खेतों को भी भारी नुकसान हुआ।

Lohardaga: सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खदेड़ कर जंगल की ओर भेजा गया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की कार्रवाई नाकाफी है और हाथियों को रोकने में विभाग पूरी तरह विफल साबित हुआ है। हाथियों द्वारा अब तक करीब दो दर्जन घरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, जिससे ग्रामीण बेहद डरे और नाराज हैं।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...