Advertisment

जमशेदपुर : डीसी के आदेश पर शहर के कई सरकारी गोदामों में छापा, कहीं ज्यादा चावल मिले तो कहीं कम, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

जमशेदपुर : जिले के सरकारी खाद्यान्न गोदामों में हेरा-फेरी करने की सूचना पाकर जिले के डीसी सूरज कुमार ने अलग-अलग टीम बनाकर बुधवार को कई गोदामों में छापेमारी करने का आदेश दिया। इस दौरान छापेमारी भी की गई और बुधवार को कई गोदामों में खाद्यान्न कम पाया गया तो कहीं ज्यादा। इस छापेमारी के बाद पूरे गोदामों के अधिकारियों में हड़कंप मची हुई है।
जमशेदपुर प्रखंड में डीसीसी ने की छापेमारी
जमशेदपुर प्रखंड की बात करें तो डीडीसी परमेश्वर भगत और विधि व्यवस्था डीएसपी के अलावा अन्य की टीम बनायी गई थी। छापेमारी के दौरान 1000 क्विंटल कम चावल मिली। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। परमेश्वर भगत ने बताया कि खाद्यान्न के साथ हेरा-फेरी करने के मामले में अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

godam 3 22Scope News

बर्मामाइंस गोदाम में मिले 600 क्विंटल अधिक चावल
बर्मामाइंस के एफसीआई गोदाम में की गई छापेमारी के दौरान 600 क्विंटल अधिक चावल पाया गया। यहां पर डीसीएलआर के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। साथ में सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट भी मौजूद थे।
साकची जेएनएसी में 500 क्विंटल कम मिले चावल
साकची जेएनएसी गोदाम में की गई छापेमारी में 500 क्विंटल कम चावल मिले। इस बीच रजिस्टरों की भी जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को लग रहा था कि रजिस्टर कुछ बोल रहा है और वस्तुस्थिति कुछ और है।

godam 2 22Scope News

एफसीआई गोदाम और सरकारी गोदाम के बीच होती है हेरा-फेरी
छापेमारी के बारे में जिले के डीडीसी परमेश्वर भगत ने कहा कि एफसीआई गोदाम
और सरकारी गोदाम तक खाद्यान्न पहुंचाने के दौरान बीच में ही हेरा-फेरी की जाती है। एस बीच ब्रोकर भी सक्रिय रहते हैं।
पकड़ाने पर बंद रहता है कुछ दिन काम
अगर किसी अधिकारी ने हेरा-फेरी को पकड़ लिया है तो उस काम को कुछ दिनों के लिए एक सुनियोजित तरीके से बंद कर दिया जाता है। उसके बाद फिर से बदस्तुर चालू कर दिया जाता है। इस बात को खुद ़डीडीसी ने स्वीकार किया है।

Highlights

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...