Advertisement
Advertisement

देव नर्सिंग होम के 8वें वर्षगांठ पर लगाया गया रक्तदान शिविर

औरंगाबाद : औरंगाबाद चिकित्सा के क्षेत्र में शहर का अति चर्चित नर्सिंग होम देव हॉस्पिटल में रविवार को नर्सिंग होम के 8वें वर्षगांठ का आयोजन किया गया। वर्षगांठ के अवसर पर नर्सिंग होम द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने नर्सिंग होम के द्वारा किए गए आयोजन की काफी सराहना की और कहा कि खून की जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक नेक एवं बेहतर पहल है।

इस पहल से प्राप्त ब्लड से सदर अस्पताल के रोगियों को जिन्हे ब्लड की जरूरत है उन्हे फायदा मिलेगा। वहीं आयोजन के संबंध में नर्सिंग होम के संचालक एवं शहर के प्रसिद्ध मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि जिले के मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक वर्ष नर्सिंग होम के वर्षगांठ पर 100 यूनिट से अधिक रक्त का डोनेशन कराकर खून की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सके।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...