जमशेदपुर : मुसाबनी के गोडपाड़ा गांव में बुधवार की सुबह दो गाय आपस में लड़ रही थी। इस बीच ही एक गाय बगल में ही कुंए में गिर गई। गाय के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकजूट हो गए और गाय को निकालने का प्रयास करने लगे। बाद में ग्रामीणों में सूज-बूझ से काम लिया और जेसीबी से मिट्टी खोदकर कुंए तक जाने का रास्ता बनाया गया और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चार घंटे रेस्क्यू के बाद मिली सफलता
गाय को बाहर निकालने के लिए चार घंटे तक रेस्क्यू करना पड़ा। इसमें सबसे खासियत यह है कि जेसीबी मालिक से लेकर स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। कुएं में पंप डालकर मोटर के माध्यम से पानी भी निकालने का काम किया गया।


















