मोतिहारी : मोतिहारी जिले के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के अनोखी पहल ऑपरेशन मुस्कान के द्वारा अब तक हजारों चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। एक बार फिर जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 127 लोगों के चेहरे पर खुशियां लौटाई है। पुलिस ने चोरी या गुम हुए 127 मोबाइल फोन जिसकी कीमत 25 लाख 40 हजार बताई जा रही है। उसे ढूंढकर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया है। जिसमें वकील, पत्रकार, बैंक स्टाफ, छात्र और गृहणी सहित कई अन्य तबके के लोग शामिल हैं।
सोमवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्र एवं एएसपी श्रीराज ने पुलिस सभागार कक्ष में समारोह पूर्ण माहौल के बीच उक्त मोबाइल धारकों को लौटाए है। बरामद मोबाइल में सबसे अधिक मुफस्सिल एवं हरसिद्धि थाना क्षेत्र से 12-12 मोबाइल फोन पुलिस ने ढूंढे है। मौके पर बताया गया है कि मोतिहारी पुलिस ने अबतक छह चरण में चोरी या गुम हुए 607 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा है, जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
एसपी ने कहा है कि मोतिहारी पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में टेक्निकल सेल के इंस्पेक्टर अभिनव दुबे, मुकेश कुमार और मनीष कुमार आदि शामिल थे। जिनके प्रयास का प्रतिफल रहा कि अब तक 600 से अधिक लोग मोबाइल फोन पाए हैं। पुलिस कप्तान ने बताया है कि मोबाइल ढूंढने में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राजीव रंजन की रिपोर्ट
Highlights

















