पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बनारस रैली पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बनारस शराब का आनंद लेने जा रहे हैं। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जदयू डूबती हुई नाव है। जदयू समाप्ति के कगार पर है। एक-एक कर जदयू से सभी बड़े नेता बाहर हो रहे हैं। मीडिया में बने रहने के लिए जदयू कुछ अलग करना चाहती है।बनारस की रैली भी मीडिया में बने रहने के लिए जदयू कर रही है।
बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने आगे कहा कि जदयू देख चुकी है कि दूसरे स्टेट में उनका जमानत तक नहीं बचा तो आखिरी प्रयास कर रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए भाषण के बाद जो किरकिरी हुई है उससे बचने के लिए ये लोग तरह तरह की रैली कर रहे हैं। जदयू के कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो होना चाहिए क्योंकि यहां शराबबंदी है। बनारस में शराब मिलता है तो आनंद लेने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















